साकेत मॉल के बाहर सघन चेकिंग, सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस मुस्तैद

Summary :

साकेत मॉल के बाहर सुरक्षा जांच से अपराधियों में डर

दिल्ली पुलिस ने साकेत मॉल के बाहर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों की गहन जांच की गई। इस पहल का उद्देश्य अपराधियों में डर पैदा करना और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के मद्देनजर गुरुवार को जनरल गश्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने विशेष रूप से साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली के इलाकों में सक्रियता दिखाई। साउथ दिल्ली के साकेत मॉल के बाहर पिकेट लगाकर दिल्ली पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग और सुरक्षा जांच की, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। साउथ दिल्ली के व्यस्त साकेत मॉल के बाहर दिल्ली पुलिस ने पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया। इस दौरान वाहनों की गहन चेकिंग की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। साकेत मॉल के बाहर पिकेट पर स्थानीय थाने के एसएचओ और एसीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस के इस अभियान का मकसद अपराधियों में डर पैदा करना और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। साउदर्न रेंज के जॉइंट सीपी संजय कुमार जैन ने साउथ और साउथ-ईस्ट जिलों में जनरल गश्त का जायजा लिया।

IIT Delhi और माइक्रोन टेक्नोलॉजी का सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संयुक्त प्रयास

जैन ने आगे कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि दिल्ली पुलिस चौबीसों घंटे सतर्क और सक्रिय रहे। गश्त के दौरान भीड़ भाड़ वाले इलाकों, जैसे मार्केट, सिनेमाघर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाती है। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। हमारा मकसद है कि दिल्ली की जनता को यह विश्वास हो कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.