ISIS Delhi bust: राजधानी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 8 लोगों को दबोचा है। दबोचे गए सभी आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गैंग से जुड़े हुए थे।
राजधानी दिल्ली के कई जगह निशाने पर
बता दें कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से ये सभी आरोपी पकड़े गए हैं। शुरुआती पुलिस जांच में बताया गया है कि ये गैंग दिल्ली में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने का पूरा प्लान तैयार कर रहे थे। इतना ही नहीं ये पकड़े गए आरोपी राजधानी दिल्ली के कुछ अहम जगहों और वीवीआईपी जगहों पर नजर बनाए हुए थे, इसके लिए ये लोग रेकी भी कर ली थी।
टारगेट किलिंग की साजिश
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सभी आरोपी ने बताया कि उन्हें भीड़भाड़ वाले जगहों में हमला करने के लिए कहा गया था। यह पूरा गैंग न सिर्फ धमाकों की प्लानिंग कर रहा था बल्कि टारगेट किलिंग की भी साजिश रच रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान से बैठकर इन आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए गाइड करता था और उसने उनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियां चलाने के लिए किया करता था।
अंडरवर्ल्ड संबंध होने की आशंका
बताते चले कि पुलिस को आरोपियों से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे पाक कनेक्शन के सबूत सामने आए हैं। इन उपकरणों की जांच की गई है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि उन्हें पाकिस्तान से हथियार और फंडिंग मिली थी। स्पेशल सेल अब इस पूरे नेटवर्क के बाकी सदस्यों के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




