दक्षिणी दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जामिया विश्वविद्यालय के बाहर जामिया हमदर्द के डॉक्टर व छात्र भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों के साथ छात्रों ने हाथ में तरह-तरह के बैनर लिए थे।
बैनर के तहत वह सीएए व एनआरसी के खिलाफ विरोध जता रहे थे। डॉक्टरों के द्वारा कहा गया कि हम डॉक्टर है, जान भी बचाएंगे और संविधान भी। प्रदर्शन में महिला डॉक्टरों ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों को एक दूसरे से लड़वाने की साजिश की जा रही है। जामिया के छात्रों को सपोर्ट करने के लिए हम यहां पर आए हैं। डॉक्टर अब्बास ने बताया कि शांति पूर्ण प्रदर्शन रहा है। हमारी मांग यह है कि सीएए व एनआरसी को वापस लिया जाए।
जामिया में धरना प्रदर्शन जारी…जामिया विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों व स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी भारी संख्या में स्कूली छात्र व छोटे बच्चे मौजूद रहे। हाथ में तिरंगा और मैं हिन्दुस्तानी की गूंज से पूरा इलाका गूंज रहा था। एक प्रदर्शनकारी का कहना था कि देश में रहे रहे करोड़ों लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार करोड़ों लोगों को देश से बाहर कर देगी।


Download Android App
Download iOS App



