केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि विभिन्न हाई कोर्ट में लंबित सीएए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित की जाएं। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि केंद्र की स्थानांतरण संबंधी याचिका पर वह 10 जनवरी को सुनवाई करेंगे।
न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत भी पीठ का हिस्सा थे। पीठ ने कहा, ‘‘पहली नजर में उसका मत है कि सीएए संबंधी याचिकाएं हाई कोर्ट देखे और राय में मतभेद होने पर सुप्रीम कोर्ट उन पर विचार करे।’’ केंद्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल जी. मेहता ने कहा कि विभिन्न हाई कोर्ट के मत अलग हो सकते हैं जिससे समस्या पेश आ सकती है। इसके अलावा वकीलों को सुनवाई के लिए अलग-अलग राज्यों में जाना पड़ेगा।
ईरानी मीडिया का दावा, US सैन्य ठिकानों पर हुए हमले में 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीएए मामलों पर सुनवाई में शामिल होने के लिए वकीलों का विभिन्न राज्यों में जाने का विषय उनके लिए प्राथमिकता नहीं है। मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में एक याचिका आने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाओं के स्थानांतरण पर सुनवाई वह शुक्रवार को करेगा।


Download Android App
Download iOS App



