Jamia Millia Islamia: जामिया के प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में किया निलंबित

Summary :

Jamia Millia Islamia: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद एक प्रोफेसर को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप इस आरोप पर टिप्पणी के लिए प्रोफेसर से संपर्क नहीं हो पाया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि, बीए (ऑनर्स) संस्कृत की एक छात्रा ने 29 अगस्त को भेजे गए अपने ईमेल के जरिए यौन…

Jamia Millia Islamia: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद एक प्रोफेसर को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप

इस आरोप पर टिप्पणी के लिए प्रोफेसर से संपर्क नहीं हो पाया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि, बीए (ऑनर्स) संस्कृत की एक छात्रा ने 29 अगस्त को भेजे गए अपने ईमेल के जरिए यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि प्रोफेसर ने उसे अपने कक्ष में बुलाया और अनुचित तरीके से छुआ।

पहले भी सामने आया था इस तरह का केस

जामिया में यौन उत्पीड़न का यह पहला मामला नही है इससे पहले 16 जुलाई को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के चार पीएचडी स्कॉलरों की तरफ से एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही उन पर लगाए गए आरोपों की जांच का भी आदेश दिया गया। इस मामले के बाद एक स्कॉलर ने अपना दाखिला भी रद्द करा लिया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat