नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया के अकादमिक और अनुसंधान स्तर को और ज्यादा सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने सोमवार को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। कुलपति ने राष्ट्रपति को इस साल के आखिर में होने जा रहे जामिया के दीक्षांत समारोह के लिए भी आमंत्रित किया।
उन्होंने राष्ट्रपति को जामिया का स्तर और बढ़ाने के लिए उनकी ओर से की जा रही कोशिशों के बारे में तफसील से बताया, जिसके लिए स्पेशल ग्रांट की ज़रूरत है। उन्होंने जामिया का मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर भी चर्चा की, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से जमीन की जरूरत है। अगले साल जामिया के 100 साल पूरे होने पर विशेष समारोह के लिए स्पेशल ग्रांट की ज़रूरत है। अगले साल, 100 साल पूरे होने की बात पर राष्ट्रपति ने काफी खुशी और उत्सुकता जताई।


Download Android App
Download iOS App



