संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण का मामला मंगलवार को फिर से ब्रिटेन की अदालत में लौटेगा। माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने की अनुमति मांगी है।
माल्या को कथित रूप से 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के मामले का सामना करने के लिए भारत को सौंपा जाना है। बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख 63 वर्षीय माल्या पहले ही दस्तावेज के जरिये अपील करने की छूट के मामले में ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में हार चुके हैं।
अब इसी सप्ताह उनके नये आवेदन पर मौखिक सुनवाई होगी। लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस के प्रशासनिक अदालत खंड की दो जजों की पीठ अप्रैल में दायर इस अपील पर सुनवाई करेगी।


Download Android App
Download iOS App



