झारखंड के लातेहार जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया, ‘झारखंड जनमुक्ति मोर्चा (जेजेएम) से संबंध रखने वाले वाम मोर्चे के नक्सलियों ने कुंडी कोयला खदान से आ रहे कोयले से लदे वाहनों को बुकरु गांव में जला दिया।’ नक्सलियों ने वाहनों को रोका और चालकों की पिटाई कर दी।
चालक हालांकि वहां से भागने में सफल रहे। उसके बाद उन्होंने ट्रकों पर किरोसिन तेल छिड़क कर उनमें आग लगा दी। नक्सलियों द्वारा छोड़े गए नोट में, उन्होंने कहा कि उनकी आज्ञा के बिना ही कोयला खदान में काम हो रहा था। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि नक्सलियों ने ट्रांसपोर्टर द्वारा उगाही की राशि नहीं दिए जाने की वजह से इस घटना को अंजाम दिया।


Download Android App
Download iOS App




