चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर विश्व के अन्य देशों के साथ-साथ भारत में भी लगातार दिखाई दे रहा है। भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 75 पहुंच गई है। वायरस के प्रकोप को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने सभी लेक्चर, कक्षाएं और परीक्षाएं 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी हैं।
दिल्ली में शुक्रवार तक कोरोना के 6 मामले सामने आये है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने भी गुरुवार को ग्रेजुएशन और पीजी की इंटरनल एग्जाम को स्थगित कर दिया। इसके लिए यूनिवर्सिटी परिसर में होने वाली क्लासेज और समारोह भी रद्द कर दिए गए हैं।
ऐसी गंभीर स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरह ही दिल्ली विधानसभा ने भी अपने विशेष सत्र के दौरान कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया। वहीं दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी सिनेमा हॉल, स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया है।
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अगले आदेश तक सभी बड़े कार्यक्रमों पर लगाई रोक
कोरोना वायरस के इस कहर के कारण भारत में राज्य सरकारों के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी काफी सतर्क हो गया है। बता दें की दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक सभी बड़े कार्यक्रमों और खेलकूद गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में सभी बड़े कार्यक्रमों, सम्मेलनों और खेल समारोहों पर अगले नोटिस तक रोक लगा दी गई है।
उन्होंने कहा कि हमने किसी भी खेल गतिविधि जैसे कि आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जहां लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सारे देश कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और इस वायरस को फैलने से रोकने की जिम्मेदारी हम सबकी है।


Download Android App
Download iOS App



