उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अयोध्या में रामलला के शिफ्टिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। हालांकि इस यात्रा को लेकर अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के अयोध्या में पूजा करने के बाद आम श्रद्घालुओं के लिए अस्थायी मंदिर खोल दिया जाएगा। इस दौरान रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार मानस भवन के दक्षिण में बुलेटप्रूफ फाइबर के मंदिर में 24 मार्च को सीएम योगी की उपस्थिति में संत-धर्माचार्य वैदिक मंत्रों के बीच रामलला को नए अस्थायी भवन में प्रतिस्थापित करेंगे।
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अगले आदेश तक सभी बड़े कार्यक्रमों पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री योगी 24 मार्च को रात्रि प्रवास करेंगे और 25 मार्च की सुबह नवरात्र और रामनवमी के प्रथम दिन रामलला का पूजन-अर्चन करेंगे। बताया जा रहा है कि अस्थायी मंदिर का चबूतरा बनने के बाद दीवार भी बनाई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ श्रद्घालुओं के रामलला के दर्शन के लिए रास्ते भी सुलभ बनाए जा रहे हैं। अब दूरी कम होगी और रामलला के नजदीक से दर्शन भी होंगे। रामलला के गर्भगृह को शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App



