चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण ने दुनिया भर में पांव पसार चुका है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई देशों में खलबली मची हुई है। वही भारत में भी कोरोना वायरस ने पूरी तरह से दस्तक दें दी है। इसे देखते हुए प्रसासन पूरी तरह से सतर्क है।
वही आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। की देशभर कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 75 है। इसमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है। गैरतलब है की कर्नाटक के कलबुर्गी का रहने वाला यह व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था।
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अगले आदेश तक सभी बड़े कार्यक्रमों पर लगाई रोक
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश में 10, कर्नाटक में पांच, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। केरल में 17 मामले सामने आए हैं।
इनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश में 75 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें इटली के 16 पर्यटक जबकि कनाडा का एक नागरिक हैं।


Download Android App
Download iOS App



