JP Nadda: बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 और 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। दरअसल, इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी। वहीं, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री के साथ ही राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायकों समेत करीब 11 हजार 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
Highlights:
- 17 और 18 फरवरी को बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन
- जनता को पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा- जेपी नड्डा
- कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वभाविक- जेपी नड्डा
कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वभाविक- जेपी नड्डा
अधिवेशन के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जेपी नड्डा ने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है। इससे कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वभाविक बात है। लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। छत्तीसगढ में भी इस बार ऐतिहास जीत। इसके साथ ही नड्डा ने आगे कहा कि 2019 में हमलोगों ने 2014 का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। इसके साथ ही कहा कि वो दिन दूर नहीं होगा जब हम पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाएंगे।
कल प्रधानमंत्री भी करेंगे संबोधन
बता दें कि शनिवार को यानी आज अधिवेशन के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव से पहले जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिवेशन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव के मुद्दों और रणनीति के बारे में प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे।


Download Android App
Download iOS App



