भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस बात की जानकारी जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दी। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, आज नई दिल्ली स्थित आवास पर नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नव-दायित्व की बधाई दी। दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों, हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करेगी और जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करेगी।
आज नई दिल्ली स्थित आवास पर नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी से भेंट कर उन्हें नव-दायित्व की बधाई दी।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों, हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं… pic.twitter.com/szDB3JdMmO
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 23, 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने जेपी नड्डा का आभार जताया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जेपी नड्डा को पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, इन शुभेच्छाओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बहुत-बहुत आभार। निश्चित ही हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली के संकल्प को पूर्ण करेंगे और दिल्ली की यशस्वी जनता के सपनों के अनुरूप एक सुंदर और समृद्ध दिल्ली का निर्माण करेंगे। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आज भेंट हुई। दिल्ली विकास एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर हो, इसके लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। साथ ही मैं उनके सफल कार्यकाल की ईश्वर से कामना करता हूं।
इन शुभेच्छाओं के लिए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी आपका बहुत-बहुत आभार। निश्चित ही हम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली के संकल्प को पूर्ण करेंगे और दिल्ली की यशस्वी जनता के सपनों के अनुरूप एक सुंदर और समृद्ध दिल्ली का निर्माण… https://t.co/eREAwCKqHI
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 23, 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने मिले रक्षा मंत्री
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षा मंत्री के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, इस शुभाशीष के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आपका का बहुत बहुत धन्यवाद। साथ ही, मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि विकसित दिल्ली बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए हम अनवरत परिश्रम करेंगे। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में 24 फरवरी से सत्र शुरू हो रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक पहले सत्र में सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में सीएजी रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
इस शुभाषीश के लिए माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी आपका का बहुत बहुत धन्यवाद। साथ ही, मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि विकसित दिल्ली बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए हम अनवरत परिश्रम करेंगे। https://t.co/wfUHiSlVCi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 23, 2025


Download Android App
Download iOS App



