फेमस रैपर हनी सिंह ने हाल ही में बीती रात मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट में बादशाह और रफ्तार का बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। हनी सिंह ने अपने इस कॉन्सर्ट में दोनों रैपर्स को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया। हनी सिंह ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
हनी सिंह ने बिना नाए लिए साधा बादशाह-रफ्तार पर निशाना
दरअसल हनी सिंह ने अपने कॉन्सर्ट की शुरुआत फैंस को संबोधित करते हुए की. इस दौरान यो यो हनी सिंह ने कहा, ‘ मुझे कुछ लोग ये कहते हैं कि वो कि वो मेरे भाई हैं. साथ ही कुछ ये भी कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा. उन्होंने मेरे गाने भी लिखे. इसलिए वो कहते हैं कि मेरी तकदीर भी लिख देंगे.’ इसके बाद हनी सिंह ने एक शेर सुनाया और उसमें बिना नाम लिए बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा.
‘माफिया मुंडीर’ का मेंबर्स थे हनी सिंह और बादशाह
हनी सिंह ने कहा कि, ‘ एक शेर सुनाता हूं, वीडियो मिल जाएगी, उसे टैग कर देना. पिछले साल मेरी तकदीर ने कईयों के घमंड तोड़े. अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा’ दरअसल हनी सिंह और बादशाह के बीच की ये दरार काफी पुरानी है. दोनों सालों पहले हिप-हॉप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का मेंबर्स थे. लेकिन फिर वो अलग हो गए. इसके बाद दोनों के बीच कॉन्सर्ट में जुबानी जंग शुरू हो गई.
बादशाद ने हनी सिंह पर कही थी ये बात
वहीं एक बार बादशाह ने अपने एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह के लिए नारे लागने वाले फैन्स को कहा था कि, एक पेपर पर लाइन लिखकर देता हूं, तुम्हारे पापा का कमबैक हो जाएगा. इनका ये वीडियो खासा वायरल भी हुआ था. जिसपर अब हनी सिंह ने निशाना साधा है. हालांकि रैपर ने किसी का नाम नहीं लिया.
रफ्तार और हनी सिंह की बहस
हनी सिंह ने रफ्तार के बारे में भी अपने कॉन्सर्ट के दौरान बयान दिए, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर रफ्तार का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनके शब्दों से साफ था कि वो रफ्तार को भी इस जंग में शामिल कर रहे थे। रफ्तार और हनी सिंह के बीच भी काफी समय से बुरी खींचतान रही है, जो कभी न कभी सार्वजनिक रूप से सामने आती रहती है।


Download Android App
Download iOS App



