राहुल गांधी को संशोधित नागरिकता कानून के बारे में कोई ज्ञान नहीं : जेपी नड्डा

Summary :

नड्डा ने एक समारोह में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पड़ोसी देशों के उन अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें उन देशों में सालों तक धार्मिक प्रताड़नाएं सहनी पड़ी हों और उन्होंने बाद में भारत में शरण ली हो।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का कोई ज्ञान और समझ नहीं है। साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं। 
राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने एक समारोह में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पड़ोसी देशों के उन अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें उन देशों में सालों तक धार्मिक प्रताड़नाएं सहनी पड़ी हों और उन्होंने बाद में भारत में शरण ली हो। 

दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची

 जे पी नड्डा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोग वास्तव में देश को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दलों के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है। सरकार ने 70 साल से अधिक समय से लंबित समस्याओं को छह महीने में सुलझा लिया। 

Desk Team