जजों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, दिल्‍ली दंगे की सुनवाई करने वाले जज भी स्थानांतरित

Summary :

दिल्ली दंगे की सुनवाई करने वाले जज का स्थानांतरण

दिल्ली न्यायपालिका में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जजों का तबादला हुआ। 2020 दिल्ली दंगों की सुनवाई कर रहे जज समीर बाजपेयी को साकेत कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलस्त्य प्रमाचला को पटियाला हाउस कोर्ट में नियुक्त किया गया है। इस बदलाव से न्यायिक प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इस फेरबदल में कड़कड़डूमा कोर्ट में 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) समीर बाजपेयी और एएसजे पुलस्त्य प्रमाचला जैसे प्रमुख न्यायिक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

Delhi riots case

दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, एएसजे समीर बाजपेयी को साकेत कोर्ट (दक्षिण-पूर्व जिला) में एएसजे-फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वह अब तक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों मामले की सुनवाई कर रहे थे, जो यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत दर्ज है। इस मामले में शेरजील इमाम, उमर खालिद, ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और सफूरा जरगर सहित कई प्रमुख आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही थी।

वहीं, एएसजे पुलस्त्य प्रमाचला, जो कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे, उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक न्यायालय) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। प्रमाचला भी कई संवेदनशील मामलों की सुनवाई से जुड़े हुए थे।

इसके अलावा, राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल का भी तबादला किया गया है। वह अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले की सुनवाई कर रहे थे। उन्हें अब तीस हजारी कोर्ट में जिला जज (कमर्शियल कोर्ट) के पद पर नियुक्त किया गया है। हाल ही में जज संजीव अग्रवाल ने अगस्ता वेस्टलैंड केस में मुख्य आरोपी और ब्रिटिश बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स से यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की थी कि यह देखकर दुख हुआ कि सात साल में भी मुकदमा शुरू नहीं हुआ है।

‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’ लंदन से पाकिस्तान को Raghav Chhada की चेतावनी

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.