Kaise Hoti Hai Artificial Rain: दिल्ली में कहां होगी कृत्रिम बारिश? क्लाउड-सीडिंग के लिए कानपुर से रवाना हुआ विमान

Summary :

Kaise Hoti Hai Artificial Rain: दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण की चादर छाई हुई। AQI में उतार चढ़ाव जारी है लेकिन सुधार नहीं हुआ है। इसी बीच दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी मौसम विभाग के अनुकुल रहा तो आज दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश हो सकती है। बता दें कि क्लाउड-सीडिंग के लिए कानपुर से विमान रवाना हो गया है और दिल्ली के बुराड़ी इलाके में परिक्षण किया जा सकता है। इसके बाद विमान मेरठ पहुंचेगा। बादल के आधार पर बुराड़ी में परीक्षण किया जाएगा और फिर…

Kaise Hoti Hai Artificial Rain: दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण की चादर छाई हुई। AQI में उतार चढ़ाव जारी है लेकिन सुधार नहीं हुआ है। इसी बीच दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी मौसम विभाग के अनुकुल रहा तो आज दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश हो सकती है। बता दें कि क्लाउड-सीडिंग के लिए कानपुर से विमान रवाना हो गया है और दिल्ली के बुराड़ी इलाके में परिक्षण किया जा सकता है। इसके बाद विमान मेरठ पहुंचेगा। बादल के आधार पर बुराड़ी में परीक्षण किया जाएगा और फिर विमान मेरठ के हवाई अड्डे पर लैंड करेगा।

Kaise Hoti Hai Artificial Rain

First Cloud Seeding in Delhi
First Cloud Seeding in Delhi (source: social media)

दिल्ली में वायु प्रदूषण की हालात से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश बारिश कराने का फैसला लिया गया है लेकिन यह समाधान नहीं है बल्कि प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पहली बार ऐसा किया जाएगा। बता दें कि मौसम सही ना होने पर यह विमान मेरठ के हवाई अड्डे पर ही रुकेगा और हरी झण्डी मिलने के बाद ही बुराड़ी में ट्रायल किया जा सकता है।

First Cloud Seeding in Delhi

क्लाउड सीडिंग में नमी से भरे बादलों में विशिष्ट कणों, जैसे सिल्वर आयोडाइड क्रिस्टल या नमक-आधारित यौगिकों, को डालकर कृत्रिम रूप से बारिश की जाती है। इन कणों को फैलाने के लिए विमानों का उपयोग किया जाता है, जो छोटी बादल बूंदों को बड़ी वर्षा की बूंदों में संघनित कर देते हैं, जिससे संभावित रूप से बारिश हो सकती है।

Artificial Rain Kab Hogi

Kaise Hoti Hai Artificial Rain
Kaise Hoti Hai Artificial Rain (source: social media)

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि क्लाउड सीडिंग के लिए कानपुर में मौसम साफ होने के बाद विमान ने उड़ान भरी। अगर यह वहां से उड़ान भरने में सफल होता है, तो आज दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की जाएगी। उस क्लाउड सीडिंग के जरिए दिल्ली में बारिश होगी। अभी कानपुर में दृश्यता 2000 मीटर है। वहां 5000 मीटर की दृश्यता का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली में भी दृश्यता कम है। हमें उम्मीद है कि यह दोपहर 12.30-1 बजे तक संभव होगा। फिर यह वहां से उड़ान भरेगा, यहां क्लाउड सीडिंग करेगा और वापस आ जाएगा।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 28 Oct: बारिश ने गिराया तापमान, Montha तूफान मचाएगा तबाही, इन राज्यों में हाई अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।