कपिल का केजरीवाल पर वार- ‘रात को घर बुलाकर मुख्य सचिव को धोया,पकड़े जाने पर रोते हो कहा गया जज लोया’

Summary :

NULL

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित बदसलूकी मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर नये आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कमरे में यह घटना हुई उसमें मुख्यमंत्री ‘सीक्रेट डीलिंग’ करते हैं। सोमवार को हुई इस घटना की जांच के सिलिसले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज केजरीवाल के सरकारी आवास पर जांच पडताल के लिए पहुंची।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है जिस कमरे में कथित बदसलूकी का मामला हुआ है उसमें कोई सीसीटीवी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कमरे में केजरीवाल सभी ‘ सीक्रेट डीलिंग ‘ करते हैं। करावल नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित विधायक  कपिल ने इस कमरे के बारे में लिखा जिस कमरे में मुख्य सचिव को मारा गया उसे ‘केजरीवाल की गुफा’ कह सकते हैं। वहां कोई कैमरा, सीसीटीवी नहीं, केजरीवाल अपनी ज्यादातार ‘सीक्रेट डीलिंग’ इसी कमरे में करते हैं। बहुत कम लोगों को इजाजत है इस कमरे में जाने की।

कपिल मिश्रा यही नहीं रुके उन्होंने लिखा ‘रात को घर बुलाकर मुख्य सचिव को धोया पकड़े जाने पर रोते हो कहां गया जज लोया।’


केजरीवाल ने मुख्य सचिव मामले में पुलिस के उनके आवास पर पहुंचने पर ट्वीट किया खूब पुलिस मेरे घर भेजी है। मेरे घर की छानबीन चल रही है। बहुत अच्छी बात है। पर जज लोया के कत्ल के मामले में अमित शाह से पूछताछ कब होगी।

कपिल मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा ‘रात को वो मीटिंग अमित शाह ने बुलाई थी। सीएस को वहां क्या अमित शाह ने बुलाया था। आपके विधायकों का दिमागज्ञा अमित शाह ने हैक कर लिया था। आपकी जुबान और हाथ अमित शाह ने पकड लिए थे।” जब बचने की ना दिखे कोई राह तो बोलो जुल्मी है अमित शाह।’

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team