नई दिल्ली : आज एक बार फिर विवादों में रहे आम आदमी पार्टी से निष्काषित विधायक कपिल मिश्रा जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मिलने पहुंचे तो दिल्ली के बर्खास्त नेता कपिल मिश्रा और उनके समर्थकों को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। जिसको लेकर उस समय भारी ड्रामा शुरू हो गया ।



इससे पूर्व दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी से निष्काषित पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पिछले दिनों उन पर हुई हमले की कोशिश के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। कपिल मिश्रा पिछले महीने उपवास पर थे. एक व्यक्ति ने खुद को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बताकर उनके घर पर हंगामा किया था और उन पर हमले का प्रयास भी किया था।



Download Android App
Download iOS App




