कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कल बीजापुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। वह करीब 21 महीनों के बाद पार्टी के लिए वोट मांगने के मकसद से जनता के बीच होंगी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अगस्त, 2016 में वाराणसी में रोड शो किया था, हालांकि उस दौरान बीच में ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी।
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष कल शाम चार बजे बीजापुर में जनासभा को संबोधित करेंगी। पिछले 18 महीनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव तथा कई स्थानों पर लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव भी हुए।
इनमें से कहीं भी सोनिया की सभा नहीं हुई। इन चुनावों में राहुल गांधी ने पार्टी के प्रचार की कमान संभाली।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



