कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर चली गोलियां, हमलावरों ने कई राउंड की फायरिंग, 1 घायल

Kashmere Gate Firing

Kashmere Gate Firing: दिल्ली का कश्मीरी गेट देर रात ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बंथिया ने बुधवार को पुष्टि की कि लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री उस कार में मौजूद थे जब दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में कार पर गोलियां चलाई गईं। यह घटना रात करीब 10:10 बजे घटी। जब कार में सवार लोग कश्मीरी गेट इलाके से घर लौट रहे थे तभी पीछे से उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

Kashmere Gate Firing

Kashmere Gate Firing
Kashmere Gate Firing

कार में सवार लोगों का मानना है कि तीन लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी शुरू होते ही ये लोग अपनी जान बचाने के लिए बस स्टैंड की ओर भागे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (सीपी) मधुर वर्मा ने बताया कि तीन हथियारबंद हमलावरों में से एक ने गोली चलाई। कार में मौजूद चार साथियों में से एक संदीप को कंधे में गोली लगी, लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया की कार में चार से पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है।

Lawrence Bishnoi’s Lawyer Attacked

Kashmere Gate Firing
Kashmere Gate Firing

जानकारी के अनुसार दीपक खत्री एक वकील हैं। उनके साथ चार साथी थे। वे सुबह करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट इलाके में अपनी कार से आईएसबीटी जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूटर पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने, जिनमें से एक के पास हथियार था, गोलीबारी शुरू कर दी। खत्री के साथियों में से एक संदीप को कंधे में गोली लगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है साथ ही हमले के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।

ALSO READ: आत्महत्या का स्टेशन बना उत्तम नगर ईस्ट! एक व्यक्ति ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।