Celebrities at Shikhar Dhawan’s Wedding: मीडिया में इस समय हर तरफ शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी के चर्चें हैं. टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर ने बीते 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए.
Shikhar Dhawan & Sophie Shine Wedding : इनसाइड इमेजेस

जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. इस खास मौके को कई सारे सितारों ने मिलकर चार चांद लगा दिए. जिनमें रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना आदि शामिल हैं. आइए देखें शिखर और सोफी की शादी में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज मौजूद थे.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जो शिखर धवन की दोनों शादियों में शरीक हुए. इससे पहले जब 2012 में धवन ने आयशा मुखर्जी के साथ सात फेरे लिए थे, तब भी रोहित अपने दोस्त की शादी में मौजूद थे. अब सोफी शाइन के साथ उनकी दूसरी शादी में भी हिटमैन अपनी वाइफ रितिका सजदेह के साथ पहुंचे.
युवराज सिंह-हार्डी संधू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी में शामिल हुए. उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. उनके अलावा पंजाबी सिंगर हार्डी संधू भी इस मौके पर उपस्थित रहे.
Shikhar Dhawan & Sophie Shine Attire: सुरेश रैना

गेस्ट लिस्ट में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी वाइफ प्रियंका भी शामिल हैं. जो शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी में शरीक हुए थे. रैना ने धवन के साथ तस्वीरें भी साझा की.
आरपी सिंह

भारत के पूर्व लेफ्ट आर्म पेसर और वर्तमान में भारतीय मेंस टीम के सेलेक्टर आरपी सिंह भी शिखर धवन की शादी में नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर हर जगह दिख रही है. आरपी अपनी वाइफ के साथ वहां पहुंचे थे.
युजवेंद्र चहल

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरे परिवार के साथ शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी अटेंड करने पहुंचे. चहल धवन की बारात में जमकर नाचते हुए नजर आए. इसका वीडियो ट्रेंड कर रहा है.
Haldi Ceremony: इरफान पठान

इंडियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी शिखर धवन के विवाह समारोह में शामिल होने वाले सदस्यों में से एक रहे. पठान एक तस्वीर में रोहित शर्मा और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ नजर आ रहे थे.
राहुल द्रविड़-अमृत मान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेज कोच राहुल द्रविड़ भी शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी के साक्षी बने. जो एक फोटो में सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन के साथ पोज कर रहे थे. उनके अलावा वहां पंजाबी सिंगर अमृत मान भी थे.
राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला इस स्पेशल इवेंट का हिस्सा न हों, ऐसा कैसे हो सकता है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल थे. जिन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसकी फोटोज शेयर की.


Download Android App
Download iOS App




