Suryakumar Yadav backs Abhishek Sharma: भारतीय टीम रविवार 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 का मुकाबला खेलने उतरेगी. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अबतक ये दोनों ही टीमें एक भी मैच नहीं हारी हैं.
ऐसे में जब उनकी टक्कर होगी, कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस अहम मुकाबले से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि टीम इंडिया अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर सकती है. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया.
Suryakumar Yadav backs Abhishek Sharma: भारतीय कप्तान ने अभिषेक शर्मा को किया सपोर्ट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 वाले मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे. जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने संजू सैमसन को खिलाने से जुड़ा सवाल पूछ लिया. जिसके जवाब में सूर्या का कहना था कि खिलाएंगे, तो किसकी जगह, अभिषेक की जगह या तिलक की जगह.
इस जवाब से उन्होंने इन खबरों पर विराम लगा दिया. साथ ही सूर्या ने भारतीय ओपनर को बैक भी किया. ये कहकर की सब सही चल रहा है. सूर्या ने अपने जवाब में कहा,

“आप बोल रहे हो कि मैं उसको (संजू) अभिषेक की जगह खिलाऊं? तो मतलब तिलक की जगह खिलाऊं? अच्छा ही तो चल रहा है. पावरप्ले में हम 40-50 रन तो बना ही रहे हैं. जोकि सामान्य क्रिकेट है. अब हमने द्विपक्षीय सीरीज में इतना अच्छा खेल लिया है कि उम्मीदें बढ़ गई हैं. होता है. हमलोगों को भी खुद से उम्मीदें होती हैं कि हम 220-250 बना दें. लेकिन विकेट यहां थोड़े से अलग हैं. हम जिन चार विकेट पर खेले, वो बहुत चैलेंजिंग था. ऑफ स्पिनर पहले नहीं डाल रहे थे. अब डाल रहे हैं. जिसकी तैयारी हमने पहले ही कर ली थी. उम्मीद है कि हम उसका सामना कर पाएंगे.”

“अभिषेक के बारें में चिंता न करें. जो लोग उनकी फॉर्म को लेकर चिंता करते हैं, मैं उन्हें लेकर चिंता करता हूं कि वो चिंता क्यों कर रहे हैं. मुझे तो चिंता इस बात की है वो आगे विपक्षी टीमों के साथ क्या करेगा.’


Download Android App
Download iOS App




