नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल से मांग की है कि वे उन लाखों दिल्ली निवासियों से बिना शर्त माफी मांगे जिन्होंने अन्य राज्यों आकर दिल्ली को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्यों से आये नागरिकों की मेहनत के फलस्वरूप दिल्ली इतनी प्रगति कर पाई है। यह अत्यंत शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री ने ऐसे कर्मप्रधान भारतीयों की तुलना बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से की।
केजरीवाल का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए की गई टिप्पणी उनकी खतरनाक मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री को न केवल बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, बल्कि घुसपैठियों को निकालने के लिए काम शुरू करना चाहिए। वे फर्जी पहचान पत्रों, राशन कार्डों की पहचान करवाएं और उन्हें रद्द करवाएं।


Download Android App
Download iOS App



