दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल सुबह 11 बजे अपने आवास पर आप नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें सीबीआई और ईडी के छापे, वर्तमान राजनीतिक हलचल व कथित तौर पर भाजपा द्वारा दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने की जद्दोजेहद पर चर्चा होगी।
भाजपा द्वारा पार्टी को तोड़ने के लिए आप विधायकों से रिश्वत की पेशकश
इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने उन्हें बताया है कि उन्हें धमकी दी जा रही है और पार्टी को तोड़ने के लिए रिश्वत की पेशकश की जा रही है। दिल्ली सरकार ने भाजपा और आप के बीच जारी लड़ाई पर चर्चा के लिए शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। साथ ही सत्र के दौरान सीबीआई, ईडी की कार्रवाई पर भी चर्चा होगी।
आप विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ का ऑफरः संजय सिंह
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में हमारे चार विधायकों से संपर्क किया और उन्हें पक्ष बदलने और भाजपा में शामिल होने की पेशकश करते हुए कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें झूठे मामलों, सीबीआई और ईडी का सामना करना पड़ेगा।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं ने अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप से संपर्क किया है, जिनके साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। सिंह ने कहा, “अगर वे पार्टी (भाजपा) में शामिल होते हैं, तो उन्हें 20 करोड़ रुपये और अन्य विधायकों को साथ लाने पर 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है।” (नेताओं) ने हमारे विधायकों से कहा कि अगर वे भाजपा में शामिल होने की पेशकश को स्वीकार नहीं करते हैं, तो उन्हें भी झूठे मामलों का सामना करना पड़ेगा, सीबीआई और ईडी जैसे (दिल्ली के उपमुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया सामना कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



