छह घंटे के इंतजार के बाद केजरीवाल ने नामांकन पत्र किया दाखिल

Summary :

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने शाम लगभग साढ़े छह बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लगभग छह घंटे के इंतजार के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए केजरीवाल कतार में 45वें स्थान पर थे। केजरीवाल ने 2015 में इस सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने शाम लगभग साढ़े छह बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

Desk Team