लुधियाना : पंजाब विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस पार्टी शिरोमणि अकाली दल के बागी नेताओं के अकाली दल के खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित करके शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ढिल्लों ने कांग्रेस पर झूठे वायदे करने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी जनता से झूठे वायदे करके सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि बिजली पंजाब में कई बार महंगी हुई है और लोगों के बस से बाहर हो चुकी है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन को उन्होंने पार्टी की अंदरूनी मामला बताते कहा कि टकसाली नेताओं के हमले से पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ता। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि अकाली दल की सोच साफ है। साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस अपने गेम प्लान में सफल नहीं हो सकेगी क्योंकि बागी नेता शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने के लिए कोई प्रभाव नहीं डाल सकेंगे।
शरणजीत सिंह ढिल्लों और मनप्रीत सिंह अयाली को सम्मानित करने के लिए युथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा द्वारा आयोजित एक समारोह में शरणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में एकजुट है और कोई भी बागी नेता पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों के साथ वादों को पूरा करने में विफल रही और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि विपक्षी पार्टी होने के नाते वे हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार को बेनकाब करेंगे। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि दखा में चुनावों में जीत ने 2022 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के गठन का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ वादे पूरे नहीं किये और अब समाज के हर वर्ग सरकार से नाखुश है।
युथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि युवा नेता आम लोगों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करेंगे और पार्टी लीडरशिप हर प्लेटफॉर्म पर आम लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



