नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली की जनता से अपील की है कि अपना, बच्चों का व माता-पिता का ध्यान रखें। साथ ही कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों के जीवन से खेलते हुए खुले में मास्क बांटकर फोटो खिंचवाकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
केजरीवाल को अगर बच्चों के स्वास्थ्य की जरा सी भी चिंता होती तो दिल्ली सरकार के स्कूलों की छुट्टियां दिवाली से पहले ही घोषित कर देते, लेकिन भाजपा द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद केजरीवाल की नींद खुली है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद से ही पूरी दिल्ली गैस चैम्बर बन चुकी है और लोगों को अस्पतालों की शरण में जाना पड़ रहा है। निगमों द्वारा स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां घोषित होने के बाद केजरीवाल सरकार को बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी।
इससे पहले केजरीवाल बच्चों को मास्क बांटकर प्रदूषण पर अपनी सरकार की नाकामयाबी पर मुहर लगा रहे थे, जबकि प्रदूषण समाज के हर तबके को प्रभावित कर रहा है। केमिस्ट की दुकानों पर मास्क खरीदने वालों की लाइन लगी है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि मास्क के सहारे ही उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



