दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ अभियान के तहत रविवार को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की और हरफनमौला खिलाड़ी ने 10 हफ्ते 10 बजे और 10 मिनट अभियान की तारीफ की।
इससे पहले श्री केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ अभियान में सोशल मीडिया पर कपिल देव को टैग करके उनसे समर्थन मांगा था। कपिल देव ने मुख्यमंत्री को आश्वसन दिया कि वह अगले रविवार से इस अभियान से जुड़गे।
कपिल देव ने कहा,‘‘यह बहुत बड़ी पहल है। इस तरह की जिम्मेदारी लेने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई। मैं समझता हूं कि यह हम सब की, सभी दिल्लीवासियों और देशवासियों की जिम्मेदारी है। दिल्ली को डेंगू से बचाने के लिए हम सभी को हर छोटी चीजों का ध्यान रखना होगा और अपना अच्छी तरह से ख्याल रखा होगा। बीमारी से बचाव के उपाय से और महत्वपूर्ण भला क्या है।’’
श्री केजरीवाल ने कहा कपिल देव ने इस अभियान से जुड़ने पर प्रसन्ना जाहिर की और कहा,‘‘ मुझे बेहद खुशी हो रही है कि इस अभियान से बहुत-सी हस्तियां जुड़ रही हैं। कपिल देव जैसी महान हस्ती के जुड़ने से लाखों लोग इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



