दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीति आयोग की बैठक में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया और यमुना डूब क्षेत्र में प्राकृतिक जल भंडारण परियोजना में केंद्र से सहयोग की मांग की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘‘ दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए जिसका वादा वर्षों से किया जा रहा है लेकिन लगातार केंद्र सरकारें इनकार करती रही है।’’
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में भी पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाया था। पार्टी का कहना है कि वह केंद्र के हस्तक्षेप की वजह से अपनी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने में सफल नही हो पा रही है।


Download Android App
Download iOS App



