दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी।
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान केजरीवाल ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कहा कि वह देखें कि क्या महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने के लिए स्कूलों में पाठ्यक्रम लाए जाने की आवश्यकता है।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें आपके (शाह) सहयोग और मदद की आवश्यकता है। हमें साथ आना चाहिए और दिल्ली को एक सुरक्षित स्थान बनाना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



