दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 4500 कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है।
कर्मचारी अपने नियमितीकरण का वर्षों से कर रहे इंतजार
केजरीवाल ने कहा कि ये ‘नियमित मस्टर रोल’ (आरएमआर) कर्मचारी अपने नियमितीकरण का वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
एक सरकारी बयान के मुताबिक, कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय में लंबित है। कर्मचारियों ने हाल में केजरीवाल से समर्थन और मामले में हस्तक्षेप के लिए आग्रह किया था।
केजरीवाल ने चिट्ठी में शाह से कहा
केजरीवाल ने चिट्ठी में शाह से कहा,“ एनडीएमसी में ग्रुप सी पदों के भर्ती नियमों के मसौदे के अनुमोदन का प्रस्ताव 25 सितंबर 2020 को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया था। इससे पहले परिषद की चार अगस्त 2020 को हुई बैठक में मंजूरी ली गई थी और इसके बाद संशोधित प्रस्ताव 16 अप्रैल 2021 को भेजा गया था। ”


Download Android App
Download iOS App



