नई दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अपनी ही पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दें कि दिल्ली की जनता को पराली के नाम पर क्यों मार रहे हैं।
भगवंत मान ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री को वातानुकूलित कमरे से निकलकर जमीनी हकीकत को देखना चाहिए क्योंकि जब तक केजरीवाल प्रदूषण के कारणों को जानने की कोशिश नहीं करेंगे तब तक इसका समाधान नहीं हो सकता है।
प्रदूषण के मुख्य कारणों से केजरीवाल दिल्ली के लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और पराली पर सारा दोष देकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पराली ही प्रदूषण का कारण है तो केजरीवाल पराली खरीदने के लिए आगे क्यों नहीं आए।
भगवंत मान की तरह आप नेता व कार्यकर्ता भी मानते हैं कि प्रदूषण का मुख्य कारण पराली नहीं है, लेकिन केजरीवाल के तानाशाही रवैये के कारण कोई भी जुबान खोलने को तैयार नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



