नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के विरूद्ध दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रद्रोह की चार्जशीट दाखिल न करने देने की अनुमति के पीछे अब उनके गुप्त षड्यंत्र की पोल खुल गई है।
बेगूसराय लोकसभा सीट से इस बार कन्हैया कुमार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (सीपीआई) के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। सीपीआई के बिहार सचिव सत्यनारायण सिंह ने जानकारी दी है कि केजरीवाल कन्हैया के लिये बेगूसराय में चुनाव प्रचार करेंगे। विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल द्वारा कोर्ट में बार-बार अनुमति टालने और 11 मार्च को दो महीने का और अधिक समय मांगने के पीछे असली मकसद कन्हैया कुमार का लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में मदद करना था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेएनयू देशद्रोह मामले में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए कोर्ट में चार्जशीट फाइल करने की अनुमति देने में बहानेबाजी कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



