सीजेपी के प्रदर्शन को खालिस्तानी पन्नू का समर्थन, दस लाख डॉलर मदद देने का ऐलान

Summary :

khalistani Pannu supports CJP protest : प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का दावा किया है। वीडियो में संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने छात्रों से आंदोलन जारी रखने और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने वाले बयान भी दिए हैं। इस पोस्ट में कहा गया है कि जैसा कि हमारी जूम मीटिंग में बताया गया था, युवाओं के लिए एकमात्र वास्तविक समाधान है, ‘भारत का विघटन, बंटवारा और बाल्कनीकरण।…

khalistani Pannu supports CJP protest : प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता देने का दावा किया है। वीडियो में संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने छात्रों से आंदोलन जारी रखने और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने वाले बयान भी दिए हैं। इस पोस्ट में कहा गया है कि जैसा कि हमारी जूम मीटिंग में बताया गया था, युवाओं के लिए एकमात्र वास्तविक समाधान है, ‘भारत का विघटन, बंटवारा और बाल्कनीकरण।

एसएफजे द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि यह आर्थिक सहायता कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी। वीडियो के अनुसार, प्रदर्शनकारी छात्रों से कहा गया है कि वे केंद्र सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करें और अपना प्रदर्शन 15 अगस्त तक जारी रखें। वीडियो में 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोहों का विरोध करने और भारत विरोधी अभियान चलाने की भी बात कही गई है।

वीडियो में भारत के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां करते हुए देश के विघटन और खालिस्तान समर्थक जनमत संग्रह का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही, छात्रों से भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की अपील की गई है। एसएफजे ने यह भी दावा किया कि 16 अगस्त को अमेरिका के इंडियानापोलिस में खालिस्तान जनमत संग्रह आयोजित किया जाएगा। ज्ञात हो कि सिख फॉर जस्टिस भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन है और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत में आतंकवाद से जुड़े मामलों में वांछित घोषित किया जा चुका है। संगठन की ओर से जारी इस वीडियो और कथित फंडिंग के दावे को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से देख रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

वायरल वीडियो में खालिस्तानी आतंकी ने क्या कहा ?

वायरल वीडियो में पन्नू दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पतन की बात करता है। वह दावा करता है कि भारत के छोटे-छोटे हिस्सों में बंटने (बाल्कनाइजेशन) को ही समाधान बताया गया है। जूम मीटिंग में किए गए अपने कथित वादे के मुताबिक ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ की ओर से सीजेपी के आंदोलन को जारी रखने के लिए 10 लाख डॉलर की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इसके साथ ही वह समर्थकों से 15 अगस्त तक आंदोलन जारी रखने और अपने-अपने राज्यों में अलगाववादी झंडे फहराने की अपील करता सुनाई देता है।

Sumant Chaudhary