कतर एयरवेज का एक विमान गुरुवार को एक पानी के टैंकर से टकरा गया। यह विमान कोलकाता से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। यह दुर्घटना पानी के टैंकर के अनियंत्रित होकर विमान से टकराने की वजह से हुई। इस टक्कर की वजह से विमान को नुकसान पहुंचा है। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह हादसा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तड़के करीब 2.30 बजे हुआ। एक अधिकारी ने कहा, ‘टैंकर पानी की आपूर्ति कर रहा है और यह अनियंत्रित होकर विमान से जा टकराया।’ उन्होंने कहा कि विमान को नुकसान पहुंचा है। इसमें सवार 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



