प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑड-ईवन का आज अंतिम दिन है। शनिवार से दिल्ली के लोग पहले की तरह अपनी वाहनों को राजधानी के सड़कों पर उतार सकेंगे। बता दें कि दिल्ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना को लागू किया गया था।
उधर, गुरुवार को ऑड-ईवन का पालन ना करने वाले 475 वाहनों के चालान काटे गए। दोपहर दो बजे तक 330 चालान काटे गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 276 वाहनों के चालान काटे। वहीं. ट्रांसपोर्ट विभाग ने 139, जबकि रिवेन्यू विभाग ने 60 वाहनों के चालान काटे।
इधर. बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण को देखते हुए बुधवार को कहा था कि हम ऑड-ईवन योजना को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। जरूरत पड़ेगी तो ऑड-ईवन को आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑड-ईवन कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस बाबत अभी तक दिल्ली सरकार के तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



