दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही है। बीते दिनों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी लागू है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर प्लस श्रेणी में बना हुआ है। गाजियाबाद और नोएडा में भी हवा में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

द्वारका में एक्यूआई 900 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार सुबह आईटीओ में 489 एक्यूआई दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार सुबह आईटीओ में पीएम 2.5 489 एक्यूआई दर्ज किया गया। लोधी गार्डन में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।

गाजियाबाद और नोएडा में वायु की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने की दिक्कत के साथ-साथ आँखों में जलन की समस्या का भी सामना करने पड़ रहा है। बागपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में 434 पर है। वहीं खुद हरियाणा में स्मॉग ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया क्योंकि गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता बिगड़ गई।

आज दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ऑड-ईवन स्कीम का अंतिम दिन है। 4 नवंबर से इसे शुरू किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ज़रूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



