‘वो लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था इसलिए मारा! राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील दीपक खत्री पर हुए हमले की जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )

Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है। दोनों ने पोस्ट साझा कर दावा किया कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले वकील दीपक खत्री पर किया गया।

Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked:कश्मीरी गेट में देर रात फायरिंग

Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )
Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )

मंगलवार रात करीब 10 बजे के आसपास कश्मीरी गेट क्षेत्र में एक कार पर अचानक फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Naveen Boxer Took Responsibililty: सोशल मीडिया पर ली हमले की जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )
Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )

हमले के कुछ समय बाद राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर नाम के व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दीपक खत्री को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया गया और आरोप लगाया गया कि वह उसके लिए मुखबिरी और अन्य गतिविधियों में शामिल है।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि अगर उसने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं तो उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हमलावरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार वह बच गया, लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी चेतावनी दी कि वे समय रहते “सुधर जाएं”, वरना अंजाम बुरा होगा।

Lawyer Attacked in Delhi: पुलिस का आधिकारिक बयान

घटना के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई। दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत की। डीसीपी बंथिया ने बताया कि रात करीब 10:10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि कार पर चार से पांच गोलियां चलाई गईं। एक व्यक्ति घायल मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, गवाहों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

जांच जारी, सुरक्षा पर फोकस

Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )
Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked (image: social media )

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि हमले के पीछे असली कारण क्या थे और इसमें कौन-कौन शामिल था। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर चली गोलियां, हमलावरों ने कई राउंड की फायरिंग, 1 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।