होली पर कौन सा रंग शुभ है और कौन सा अशुभ! आर्थिक तंगी दूर करने के लिए होलिका दहन की रात करें ये टोटके

Summary :

Holi Par Kaunse Rang Shubh Hote Hain: सनातन धर्म में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली होली को रंग और उमंग का महापर्व माना जाता है। जिस रंगोत्सव का इंतजार लोगों को पूरे साल बना रहता है, वह इस साल 04 फरवरी 2026 को रहेगा, जबकि होलिका दहन 03 मार्च 2026 को किया जाएगा। होली के पावन पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति सारे भेदभाव, गिले-शिकवे भुलाकर एक ही रंग में रंगा नजर आता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, होली की खुशियां तब और भी कई गुना बढ़कर शुभ फल प्रदान करती है, जब आप अपनों को नियम के अनुसार…

Holi Par Kaunse Rang Shubh Hote Hain: सनातन धर्म में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली होली को रंग और उमंग का महापर्व माना जाता है। जिस रंगोत्सव का इंतजार लोगों को पूरे साल बना रहता है, वह इस साल 04 फरवरी 2026 को रहेगा, जबकि होलिका दहन 03 मार्च 2026 को किया जाएगा। होली के पावन पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति सारे भेदभाव, गिले-शिकवे भुलाकर एक ही रंग में रंगा नजर आता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार, होली की खुशियां तब और भी कई गुना बढ़कर शुभ फल प्रदान करती है, जब आप अपनों को नियम के अनुसार और उनका लकी कलर लगाते हैं। आइए जानते हैं, Holi Par Kaunse Rang Shubh Hote Hain और Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke के बारे में।

Holi Par Kaunse Rang Shubh Hote Hain: होली पर शुभ होते हैं ये रंग

Holi Par Kaunse Rang Shubh Hote Hain
Holi Par Kaunse Rang Shubh Hote Hain (Source: social media)

मेष और वृश्चिक (मंगल): लाल, गुलाबी, नारंगी और केसरिया रंग ऊर्जा और उत्साह बढ़ाते हैं।
वृषभ और तुला (शुक्र): सफेद, नीला, हरा और सिल्वर रंग समृद्धि लाते हैं।
मिथुन और कन्या (बुध): हरा, हल्का नीला और पीला रंग मानसिक शांति व विकास के लिए शुभ हैं।
कर्क (चंद्रमा): सफेद, सिल्वर, हल्का नीला और पीला रंग भावनाओं को संतुलित करते हैं।
सिंह (सूर्य): लाल, नारंगी, पीला और सुनहरे रंग आत्मविश्वास और स्वास्थ्य लाते हैं।
धनु और मीन (बृहस्पति): पीला, नारंगी, सुनहरा और हल्का हरा रंग ज्ञान व सौभाग्य का प्रतीक हैं।
मकर और कुंभ (शनि): गहरा नीला, काला, ग्रे, और जामुनी रंग स्थिरता और मेहनत का फल देते हैं।

Holi Par Kaunse Rang Ashubh Hote Hain: होली पर अशुभ होते हैं ये रंग

Holi Par Kaunse Rang Ashubh Hote Hain
Holi Par Kaunse Rang Ashubh Hote Hain (Source: social media)

अशुभ रंग (ज्योतिष अनुसार): काला रंग
हानिकारक रंग (स्वास्थ्य अनुसार): सिल्वर, चमकदार या गहरे केमिकल वाले पक्के रंग
राशि अनुसार परहेज: मकर राशि वाले लाल, गुलाबी, पीले रंगों से बचें

Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke: होलिका दहन पर करें ये टोटके

Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke
Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke (Source: AI)
  • होलिका दहन की रात में तंत्र शास्त्र के अनुसार, कुछ टोटके करने से जीवन में सुख-समृद्धि, करियर में उन्नति, जीवन में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। .
  • होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते के साथ अग्नि की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय प्रत्येक पत्ते को होलिका की अग्नि में डालना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
  • अगर आप करियर में बुरे दौर से गुजर रहे हैं और बेहतर रोजगार की तलाश में हैं, तो होलिका दहन के दिन रात्रि में नींबू लेकर उसके 4 टुकड़े करें और चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है। साथ ही करियर और रोजगार संबंधित समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • होलिका दहन के बाद जब इसकी राख ठंडी हो तो उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • अगर आपके घर में आर्थिक समस्याएं चल रही हैं, तो परिक्रमा करते समय होलिका की आग में चना, मटर, गेहूं और अलसी जरूर डालें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी और घर में धन-संपत्ति का वास होगा।

Holi Par Dhan Aakarshan Totke: होली पर धन और समृद्धि के लिए अचूक उपाय

Holi Par Dhan Aakarshan Totke
Holi Par Dhan Aakarshan Totke (Source: AI)
  • होलिका दहन की राख को अगले दिन घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
  • होलिका दहन के समय 5 लौंग, 5 इलायची और थोड़ा सा गुड़ अग्नि में अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और लक्ष्मी का वास होता है।
  • होलिका दहन की आग में मां लक्ष्मी को याद करते हुए सरसों के कुछ दाने डालें, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • होली के दिन घर में श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र वाला धातु का कछुआ लाएं, या पूजा के बाद चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें
  • व्यापार में हानि होने पर होली के दिन शाबर मंत्र का 21 माला जाप करें और दहन में 108 बार आहुति दें
  • होलिका की आग में पानी वाला नारियल चढ़ाने से रोग और दोष दूर होते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

Also Read: होली से पहले घर से निकाल फेंकें ये 4 चीजें! वास्तु के इन उपायों से दूर होगी दरिद्रता और आएगी सुख-समृद्धि

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।