Holi Par Kya Kare Aur Kya Na Kare: होली का त्योहार बहुत जल्दी आने वाला है और जैसे ही कैलेंडर में फाल्गुन की तारीख नजदीक आती है, घरों में झाड़ू-पोंछा, अलमारी की सफाई और पुराने सामान की छंटाई शुरू हो जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह परंपरा सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि एक गहरी मान्यता से जुड़ी होती है। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह नकारात्मकता को जलाकर नई शुरुआत करने का प्रतीक भी होता है। होलिका दहन की अग्नि में लोग बुराइयों को खत्म करते हैं, लेकिन कई बार घर के भीतर पड़ी कुछ चीजें ही अनजाने में जीवन की रुकावट बन जाती हैं।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर होली से पहले कुछ खास वस्तुओं को घर से बाहर न किया जाए तो आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। आइए जानते हैं, Holi Par Ghar Ki Safai Ka Vastu Mahatva क्या हैं और किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए।
Holi Par Ghar Ki Safai Ka Vastu Mahatva: होली से पहले किन चीजों को निकाल दें घर के बाहर

1. सूखे पौधे: घर की ऊर्जा को करते हैं कमजोर
घर की बालकनी या आंगन में रखे सूखे गमले अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। हम सोचते हैं कि बाद में साफ करेंगे, लेकिन सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाले माने जाते हैं।
2. टूटा शीशा और बर्तन: रुक सकती है बरकत
अगर घर में कहीं टूटा हुआ आईना या दरार वाला बर्तन रखा है, तो अब उसे तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु मान्यता के अनुसार, टूटा शीशा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करता है। कई परिवारों में यह देखा गया है कि पुराने, चटके हुए बर्तन सिर्फ जगह घेरते हैं, लेकिन अनजाने में नकारात्मक संकेत भी देते हैं। होली से पहले इन्हें बाहर कर देना चाहिए।
3. खंडित मूर्तियां: श्रद्धा में न रहे कमी
होली पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में अगर घर के मंदिर में कोई खंडित या टूटी मूर्ति है, तो उसे सम्मानपूर्वक विसर्जित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, टूटी मूर्तियों को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इन्हें जल में प्रवाहित करना या मिट्टी में दबाना परंपरागत तरीका है। नई मूर्ति स्थापित करने से मन में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।
4. खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान: बढ़ा सकता है राहु दोष
पुराना टीवी, खराब मिक्सर या महीनों से पड़ा बंद मोबाइल ये सब घर में जगह घेरते रहते हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान राहु से जुड़ा दोष बढ़ा सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।
Holi Par Negativity Door Karne Ke Upay: होली पर नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के प्रमुख उपाय

होलिका दहन के उपाय
नारियल का उपाय: एक नारियल को भूरे कपड़े में लपेटकर अपने शरीर से 21 बार घुमाएं और होलिका की अग्नि में डाल दें, इससे राहु की नकारात्मकता कम होती है।
लौंग और कपूर: होलिका दहन के समय कपूर के साथ 5-6 लौंग या गुलाब की पंखुड़ियां जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
राख की पोटली: होलिका दहन की राख को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर या तिजोरी में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
बच्चों की नजर उतारना: बच्चों को हल्दी-बेसन का उबटन लगाकर उसे होलिका दहन में डालें।
Holika Dahan Ki Raakh Ke Upay: होलिका की राख से करें ये उपाय

- होलिका की राख को पूरे घर में छिड़कने से परिवार के बीच मनमुटाव नहीं होता है। ऐसा करते समय आपको कोई ना देखे इस बात का ख्याल रखें। इससे घर में क्लेश नहीं होता है।
- वहीं, अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की महादशा चल रही है, तो एक मुट्ठी होलिका की राख को शिवलिंग पर चढ़ा दीजिए। इससे काम काज में आ रही बाधा दूर होती है।
- होलिका दहन की राख को तांबे के 7 छेद वाले सिक्के में एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दिजिए। ऐसा करने से घर की तरक्की में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है।
- होलिका दहन की राख को आप नमक और राई लगाकर घर के किसी गुप्त स्थान पर रख दीजिए, ऐसा करने से घर पर आने वाली बाधा दूर होती है। अगर घर में कोई बीमार रहता है, तो इस राख को पूर्णिमा तक उसके माथे पर लगा दीजिए।


Download Android App
Download iOS App




