नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा तैयार किए जा रहे रानी झांसी ग्रेड सेपरेटर में हो रही देरी को लेकर उपराज्यपाल ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। साथ ही निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करें। शनिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल अधिकारियों के साथ रानी झांसी ग्रेड सेपरेटर का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। दौरे के दौरान अधिकारियों ने एलजी को बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है और अनुमान है कि तय समय तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, इस मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त मधुप व्यास ने कहा कि प्रोजेक्ट को लेकर सभी अधिग्रहण और मुकदमे के खत्म हो जाने के बाद प्रोजेक्ट में तेजी है। अधिकारियों को कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। वहीं एलजी ने अधिकारियों को सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



