LG Sandhu Metro Ride: मेट्रो में सफर कर एलजी संधू ने दिया ईंधन बचत का संदेश, लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

Summary :

LG Sandhu Metro Ride: दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को मेट्रो में सफर कर राजधानीवासियों को ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया। एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत भी की और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मेट्रो यात्रा के बाद उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा कि मेट्रो के जरिए एक बार फिर शहर की धड़कन को महसूस करने का मौका मिला। उन्होंने दिल्ली मेट्रो…

LG Sandhu Metro Ride: दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को मेट्रो में सफर कर राजधानीवासियों को ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया। एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत भी की और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मेट्रो यात्रा के बाद उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा कि मेट्रो के जरिए एक बार फिर शहर की धड़कन को महसूस करने का मौका मिला। उन्होंने दिल्ली मेट्रो को कुशल, सुलभ और हर दिन लाखों लोगों को जोड़ने वाली परिवहन व्यवस्था बताया।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि हाल के दिनों में उन्होंने महसूस किया है कि दिल्ली में यात्रा करने के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न केवल ट्रैफिक दबाव कम करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां संभव हो, वहां मेट्रो, बस जैसे सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। उनके अनुसार, छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित दिल्ली बनाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं। दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के बीच देश में ईंधन बचत को लेकर लगातार संदेश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में केंद्र और दिल्ली सरकार भी विभिन्न स्तरों पर ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार ने ईंधन बचाने के उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों के लिए सप्ताह में दो दिन अनिवार्य ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू करने का फैसला लिया है। वहीं प्रधानमंत्री के काफिले में भी वाहनों की संख्या कम किए जाने की चर्चा है। ऐसे माहौल में उपराज्यपाल का मेट्रो में सफर करना और लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील करना खास संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Also Read: Delhi Work From Home News: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।