राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप खिल गयी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के सभी 35 केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह आठ बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया जो कि मध्यम दर्जे का माना जाता है।
शुक्रवार को एक्यूआई 100 के नीचे दर्ज किया गया था। कोहरे के साथ सापेक्षिक आर्द्रता में वृद्धि के कारण शनिवार सुबह एक्यूआई में बढ़त्तरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है जिसके कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



