लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। क्योंकी सत्ता दल और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे है। इस बीच बीजेपी भी अपने पुराने सहयोगियों को खोज रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी महागठबंधन की कोशिश में हैं। इस बीच चुनाव आयोग भी एक्टिव हो गया है। चुनाव को लेकर आयोग ने देशभर में ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू कर दी है। आयोग का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से आयोग के देशभर की अलग-अलग ऑफिस में रखी मशीनों की चेकिंग की जाएगी और इसके साथ ही चुनाव आयोग मॉक पोलिंग भी करेगा।
पैन इंडिया मशीनों की चेकिंग होगी
वहीं चुनाव आयोग की तरफ से एक अधिकारी ने बताया कि पैन इंडिया मशीनों की चेकिंग होगी। अलग-अलग चरणों में इस काम को पूरा किया जाएगा। केरल विधानसभा के लिए भी मशीनों की पहले स्तर की चेकिंग की जाएगी। इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूर्व संसदयीय क्षेत्र वायनाड में फिलहाल मॉक पोल आयोजित की गई है। वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के दोषी करार दिए जाने और लोकसभा से उन्हें अयोग्य किए जाने के बाद खाली हो गया है।
चुनावों के लिए भी मशीनों की चेकिंग
चुनाव आयोग की तरफ से एक कैलेंडर भी जारी किया गया है। जिसका राज्य स्तर पर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर द्वारा पालन किया जाना है। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलांगना और मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए भी मशीनों की चेकिंग इसी दौरान होगी। बता दें वायनाड, पुणे, महाराष्ट्र का चंद्रपुर, उत्तर प्रदेश का गाजीपुर और हरियाणा का अंबाला सीट खाली है। जहां उपचुनाव होने हैं। इसलिए आयोग तैयारियों में जूट गए है।
Lok Sabha Election: 2024 की तैयारी में चुनाव आयोग, EVM की चेकिंग भी शुरू हुई
Summary :
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। क्योंकी सत्ता दल और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे है। इस बीच बीजेपी भी अपने पुराने सहयोगियों को खोज रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी महागठबंधन की कोशिश में हैं। इस बीच चुनाव आयोग भी एक्टिव हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



