देश में बढ़ते प्रदूषण और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी एजेंसियों को शहर में एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक को नष्ट करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों, अस्पतालों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक बार में उपयोग होने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है।
उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के अनुसार उठाया गया है जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की थी।
एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक समूहों, बाजार संघों और आरडब्ल्यूए के बीच जागरूकता पैदा करने के वास्ते प्रभावी अभियान शुरू किया जाए।
गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले की प्राचीर से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को नष्ट करने की नसीहत दी थी।


Download Android App
Download iOS App



