राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह गर्मी का असर रहा और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान लू का प्रकोप लगातार जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
मौसमविदों ने आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि अगले दो दिन तक लू से राहत के आसार नहीं हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



