पाठ्यक्रम में करें संशोधन, अंग्रेजी का कोर्स किया जाए शामिल : शिक्षा मंत्री 

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने उच्च शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रमों में सुधार कर उन्हें समकालीन बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे डिग्री के साथ ही विद्यार्थियों को नौकरी भी मिल सके। मंत्री ने संस्थानों से छह सप्ताह के लिए अंग्रेजी का पाठ्यक्रम शुरू करने को भी कहा ताकि कंपनियों के साथ साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थी आसानी से नौकरी हासिल कर सकें।

करियर मेले के दौरान कल मंत्री ने कहा, ”विदेश यात्राओं के दौरान मैंने देखा है कि दूसरे देशों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए छह सप्ताह का अंग्रेजी पाठ्यक्रम अनिवार्य है। हमारी सरकार भी अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दे रही है। यहां भी , यह सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होनी चाहिए।” उच्च शिक्षा का प्रभार संभाल रहे चटर्जी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से कहा कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team