Malviya Nagar Double Murder Case: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में देर रात एक ही घर में दो बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है साथ ही मां भी बेहोशी की हालात में घर में मिली है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब 6:10 बजे मालवीय नगर थाने में इस हत्याकांड की सूचना मिली थी कि घर का दरवाजा कुछ समय से नहीं खुला है औऱ ना ही कोई जवाब दे रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कमरे में दोनों बहनों के शव देखने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक लड़की के शव के मुंह पर तकिया थी और दूसरे शव की गर्दन पर चुन्नी बंधी हुई थी।
Malviya Nagar Double Murder Case

बता दें कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जहां कमरे में एक युवती के शव पर चुन्नी बंधी हुई थी और निशान भी थे। वहीं दूसरी युवती के चेहरे पर तकिया रखा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुनिता अरोड़ा मां बेहोशी की हालात में जिंदा थी जिन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया और उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पहली युवती की उम्र 25 से 28 साल के बीच में हो सकती है और दूसरी युवती की उम्र 34 की है। वहीं मां की उम्र भी 55 से 60 साल तक की है।
Delhi Malviya Nagar Murder Case

एक ही घर में दो बहनों के शव और मां की बेहोशी हालात में मिलने से पुलिस ने प्रारंभिक जांच में माना कि महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों को मारा होगा और फिर खुद आत्महत्या की कोशिश की होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी हुई है। साथ ही तमाम बड़े अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे है।
Delhi Murder News

दोनों बेटियों की हत्या का राज अभी खुला नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका परिवार काफी संपन्न था और बड़ी बेटी राधिका किसी बीमारी से परेशान रहती थे और छोटी बेटी गुनीश अभी पढ़ाई कर रही थी। उनकी मां सुनीता अरोड़ा घर में रहती थी। अब कमरे में दोनों बहनों के शव मिलने से सभी लोगों के बीच सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, सभी तथ्यों और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद गुत्थी सुलझायी जाएगी।
ALSO READ: दिल्ली के रिठाला में झुग्गियों में भीषण आग, 50 झुग्गियां जलकर खाक





















