Malviya Nagar Restaurant Fire Update : बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए खुशनुमा नहीं रही. बता दें मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 20 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है. यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका बताई जा रही है. बता दें इस घटना में 30 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.
इस मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गई. दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि आग बुझाने को लेकर फायर बिग्रेड टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा है. मगर दुखद यह रहा कि इस घटना में कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है.
Delhi Restaurant Fire : दिल्ली में आग की घटनाएं

बता दें यह कोई अकेली घटना नहीं है. पिछले ढाई महीने के भीतर आग की 3 बड़ी घटनाएं अकेले दिल्ली में घट चुकी हैं. जिनमें आम लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इन घटनाओं में लगभग 40 से अधिक लोगों के मारे जाने की जानकारी है. हादसों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक किसी को नहीं बख्शा गया. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या इमारतों में सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है और क्या दमकल विभाग पूरी तरह तैयार है?
Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire : विवेक विहार कि घटना
बता दें, मालवीय नगर से पहले 3 मई को विवेक विहार में कुछ इसी तरह की घटना घटी. मामला शाहदरा के विवेक विहार इलाके का है, जहां 4 मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई थी. सुबह करीब 3:48 बजे जैसे ही सूचना मिली, दमकल, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. लेकिन तब तक आग कई फ्लैट्स में फैल चुकी थी और हालात बेहद गंभीर हो चुके थे. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, लेकिन कई लोग आग और धुएं में फंस गए. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी. ये 9 लोग एक ही परिवार के थे.
बताया गया कि दमकल की 12 गाड़ियों और कई एजेंसियों की मदद से करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए. इस दौरान आग ने काफी नुकसान कर दिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.
पालम हादसा में 9 लोगों की मौत

दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया.
इस हादसे में उस परिवार के तीन बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. आग इतनी भयानक थी कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग तक लगा दी. मौके पर दमकल, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जिस इमारत में आग लगी थी, उसके बेसमेंट में कपड़े और कॉस्मेटिक का थोक सामान रखा था. सिंथेटिक कपड़े, प्लास्टिक और केमिकल की वजह से आग और तेजी से फैल गई. सुबह करीब 6:15 बजे शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में बेकाबू हो गई.
ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले 19 सदस्यों के संयुक्त परिवार में से 12 लोग उस वक्त घर में थे. इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बुजुर्ग महिला से लेकर 3 छोटी बच्चियां भी शामिल थीं. बाकी लोग या तो घायल हो गए या किसी तरह बच निकले.


Download Android App
Download iOS App




